गड़हनी: बगवां और लभुआनी में कृषि चौपाल लगाकर किसानों को दी गई दो विशेष जानकारी
प्रखंड के बगवां गांव व लभुआनी में किसान चौपाल लगाकर खरीफ फसल लगाने की विशेष जानकारी किसानों को दी गई। चौपाल में कृषि समन्वयक सतेंद्र सिंह,कृषि सलाहकार नीलेश मिश्रा व एटीएम रत्नेश तिवारी ने किसानों को खेत में रासायनिक खाद का उपयोग कम करे, खेत में गोबर डाले, जैविक खाद का उपयोग करे सहित कई खेती करने की जानकारी दी गई। इस मौके पर कई किसान उपस्थित थे।