फुलवरिया: बंशी बतरहा नहर पुल के पास पुलिस ने वाहन जांच के क्रम एक कार से 40 पेटी देशी शराब किया बरामद,एक कारोबारी को किया गिरफ्तार
श्रीपुर थाना क्षेत्र के बंशी बतरहा नहर पुल के पास पुलिस ने रविवार की रात एक कार से 40 पेटी देशी शराब बरामद कर शामिल एक चोर को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष पप्पू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बंशी बतरहा नहर पुल के पास वाहन जांच की जा रही थी। इसी बीच यह सफलता हाथ लगी। जब्त शराब की कुल मात्रा 360 लीटर बताई गई है। गिरफ्तार कारोबारी दीपक कुमार सिंह है।