फुलवरिया: मिश्र बतरहा चार मुहाने के पास एक पिकअप पर क्रूरता से लदे पांच मवेशियों को पुलिस ने किया बरामद,दो पशु तस्कर गिरफ्तार
श्रीपुर थाना क्षेत्र के मिश्र बतरहा बाजार के चार मोहने के पास रविवार की रात पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एक पिकअप पर क्रूरता पूर्वक लदे पांच मवेशियों को बरामद कर, दो पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष पप्पू कुमार ने बताया है की मिश्र बतरहा चार मुहाने के पास पुलिस वाहन जांच कर रही थी। इसी क्रम में एक पिकअप को रोक कर तलाशी ली गई।