माडा: सड़क हादसे में युवक घायल, क्षत्रिय कुलावंत संगठन ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया
जिले के असनी क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक बाइक सवार युवक की जान क्षत्रिय कुलावंत संगठन की तत्परता से बच सकी। हादसे के बाद युवक काफी देर तक सड़क किनारे दर्द से तड़पता रहा, लेकिन मौके पर मौजूद लोग मदद करने के बजाय तमाशबीन बने रहे। घायल युवक की पहचान राजेश साकेत (24 वर्ष) निवासी पड़री राजा टोला के रूप में हुई है।