रीठी: स्व-सहायता समूह से बदली तकदीर, रीठी की वर्षा बनीं महिलाओं की प्रेरणा
Rithi, Katni | Jun 9, 2026 कटनी जिले के रीठी क्षेत्र की वर्षा राय ने स्व-सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भरता की मिसाल कायम की है। 'राधारानी स्व-सहायता समूह' से 2.40 लाख रुपये का ऋण लेकर उन्होंने खेत में ट्यूबवेल लगवाया, बोलेरो वाहन फाइनेंस कराया और किराना दुकान शुरू की। इससे परिवार की आय बढ़कर 12 से 15 हजार रुपये प्रतिमाह हो गई। वर्षा अब तक 1.40 लाख रुपये का ऋण ब्याज सहित चुका चुकी हैं