माधौगढ़: नगर में महाराणा प्रताप की मूर्ति का हुआ अनावरण, तहसील मोड़ को महाराणा प्रताप चौक से जाना जाएगा
माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के माधौगढ़ नगर में आज दिन शुक्रवार समय शाम 7:50 मिनट पर महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण किया गया है,अब माधौगढ़ तहसील मोड़ को महाराणा प्रताप चौक के नाम से जाना जाएगा,भारतीय जनता पार्टी के कार्यकताओं और अन्य कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप के जीवन पर प्रकाश डाला है।नगर में मूर्ति का भव्य तरीके से अनावरण करवाया गया है।