बनमनखी: खुटहरी के समीप दो बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो लोग हुए घायल
बनमनखी थाना क्षेत्र के खुटहरी गांव के समीप सहरसा–पूर्णिया एनएच-231 पर शनिवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए बनमनखी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की पहचान बनमनखी थाना क्षेत्र के धीमा निवासी 29 वर्षीय विवेक कुमार, पिता वीरेन मंडल, तथा मधेपुरा जिले के पोस