बख्शी का तालाब: शादी वाले घर को नहीं मिले सिलेंडर, गैस एजेंसी पर ब्लैक मार्केटिंग के आरोप
लखनऊ के बक्शी का तालाब स्थित चंद्रा गैस एजेंसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शिवम कुमार पाल ने आरोप लगाया है कि उनकी बहन की शादी है और 10 सिलेंडर का लिखित आदेश होने के बावजूद एजेंसी सिलेंडर देने से इनकार कर रही है। उन्होंने एजेंसी कर्मचारियों पर अभद्रता करने और दिनभर ब्लैक में सिलेंडर बेचने का भी आरोप लगाया।