रामगढ़ पचवारा: रालावास में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ,उद्घाटन वॉलीबॉल मैच में रालावास की टीम ने की जीत दर्ज
दो दिवसीय उपखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन शुक्रवार को रालावास स्थित खेल मैदान में हुआ।मुख्यातिथि राजस्थान जुडों कराटे संघ के स्टेट कोच पवन कुमार शर्मा, एनएसओ प्रदेशाध्यक्ष राकेश कुमार मेहरा व प्राचार्य ताराचंद गुप्ता रहे।उद्घाटन वॉलीवाल मैच भीम यूथ क्लब रालावास व नेहरू युवा मंडल बिडोली के बीच हुआ। जिसमें रालावास टीम ने 45/38 पाइंट से जीत दर्ज की।