रामगढ़ पचवारा: रामगढ़ पचवारा में राजीविका का शक्ति वंदन सखी सम्मेलन कार्यक्रम हुआ आयोजित
गुरुवार को लालसोट व ब्लॉक रामगढ़ पचवारा के सयुंक्त तत्वावधान में राजीविका का शक्ति वंदन सखी सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित हुआ।कार्यक्रम में लखपति दीदी कार्यक्रम के बारे मे विस्तार से बताया गया। यहां महिलाओ को आजीविका गतिविधियों में भाग लेने के लिए बताया।सांसद जसकोर ने महिलाओ को अधिक आजीविका गतिविधि करने के लिए प्रेरित किया व महिलाओ को पारितोषिक वितरित किए।