मेरठ: होटल के बाहर सैकड़ो लोगों ने किया जमकर हंगामा:लोगों ने पुलिस से नाराजगी, शोभापुर चौकी के पीछे चंद कदम की दूरी पर हंगामा
Meerut, Meerut | Feb 26, 2024 कंकरखेड़ा में शोभापुर चौकी के पीछे बने होटल पर सैकड़ों लोगों ने सोमवार को जमकर हंगामा किया। इस दौरान लोगों ने होटल में पहुंचे कपल्स को लेकर जमकर हंगामा किया। लड़के लड़कियों को पड़कर पिटाई करते उनके फोन छीन लिए। पुलिस ने मामले की जांच की। पुलिस ने किसी तरह समझाकर लोगों को शांत किया। वहीं लोगों ने अवैध रूप से चल रहे होटल को बंद करने की पुलिस से मांग की।