मेरठ: मेरठ में आम आदमी पार्टी का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन यूपी पुलिस,RO और एआरओ पेपर लीक की जांच हाईकोर्ट की निगरानी में हो
Meerut, Meerut | Feb 26, 2024 मेरठ। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि यूपी पुलिस, आरओ व एआरओ पेपर लीक की जांच हाईकोर्ट की निगरानी में की जाए। जिन आरोपियों ने पेपर लीक किया है, उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। यूपी पुलिस भर्ती का पेपर एक माह के भीतर दोबारा करने की मांग की है।