मेरठ: MBBS के छात्रों पर हुए हमले के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंचे मेडिकल कॉलेज के वीसी।
Meerut, Meerut | Feb 26, 2024 सोमवार को मेरठ के मेडिकल कॉलेज के वीसी MBBS के छात्रों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचे, जहां उन्होंने हमलावरों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग को लेकर एसएसपी को शिकायती पत्र सौंप कार्रवाई की मांग की।बीती 19 फरवरी को MBBS इंटर्न के दो छात्रों पर सीसीएस यूनिवर्सिटी के छात्रों ने हमला किया था।एसएसपी ने शिकायत के बाद जांच कराकर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।