नरसिंहपुर: गाडरवारा रेलवे स्टेशन पर मधुमक्खियों का तांडव, प्लेटफॉर्म पर भगदड़, कई यात्री घायल
नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मधुमक्खियों के एक झुंड ने अचानक यात्रियों पर हमला बोल दिया। स्टेशन परिसर में पानी की टंकी में बने छत्ते से मधुमक्खी अचानक भड़कने से वहां मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।उसी दौरान इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफार्म पर आ रही थी और यात्रियों की भीड़ प्लेटफार्म पर मौजूद थी इस