कटिहार: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिरसा के पास वाहन चेकिंग के दौरान 312 लीटर कफ सिरप हुआ बरामद
कटिहार पुलिस अधीक्षक जितेंद कुमार के निर्देश पर मुफस्सिल थाना पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाई जा रही है। इसी कड़ी में मुफस्सिल थाना पुलिस द्वारा सिरसा में वाहन चेकिंग के क्रम में 312 लीटर कफ सीरप बरामद कर लिया,मुफस्सिल थाना पुलिस ने बताया कि होली एवं लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ये अभियान चलाई जा रही है।