जबलपुर: कुख्यात बदमाश की दहशत पर गढ़ा पुलिस का प्रहार, फायरिंग के कुछ ही घंटों में आरोपी प्रेमिका समेत गिरफ्तार
शहर में सरेआम गोलियां चलाकर दहशत फैलाने वाले कुख्यात बदमाश करन विश्वकर्मा की दबंगई को गढ़ा पुलिस ने चंद घंटों में ही हवा कर दिया। सूपाताल निवासी अंकित लखेरा पर जानलेवा हमला कर दो राउंड फायरिंग करने के बाद आरोपी अपनी प्रेमिका सोनाली बर्मन के साथ फरार हो गया था, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने ताबड़