तिर्वा: कन्नौज में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसल तबाह, गेहूं की तैयार फसल चौपट, किसानों ने मुआवजे की रखी मांग
Tirwa, Kannauj | Apr 8, 2026 कन्नौज जिले की तिर्वा तहसील क्षेत्र में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेतों में खड़ी और कटाई के लिए तैयार गेहूं की फसल बुरी तरह प्रभावित हुई है, जिससे किसानों के सामने भारी संकट खड़ा हो गया है। किसानों का कहना है कि फसल पूरी तरह बर्बादी की कगार पर पहुंच चुकी है और अब उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा।