शाजापुर - शाजापुर में डाक विभाग के जरिए कई मंत्रियों, राज्यपाल, संघ पदाधिकारियों, वरिष्ठ अधिकारियों और पत्रकारों को चार पेज की गुमनाम चिट्ठी मिली। इस चिट्ठी में भाजपा विधायक अरुण भीमावद पर मनी लॉन्ड्रिंग, भूमाफिया, मेडिकल माफिया से गठजोड़ और सफेदपोश गुंडे पालने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।विधायक ने अपने ऊपर लगे आरोपों को नकारा है।