ताजपुर: रामापुर महेशपुर गांव निवासी एक व्यक्ति को बकाया मजदूरी मांगने पर मिली जान से मारने की धमकी
ताजपुर थाना क्षेत्र के रामापुर महेशपुर गांव के रहने वाले रवींद्र राय ने बताया कि वह एक बस मालिक के यहां काम किया था। बकाया मजदूरी माँगने जब बस मालिक के घर पर गए तो उन्हें जान मारने की धमकी दी गई है। पीड़ित व्यक्ति ने इस मामले को लेकर एसडीओ के यहां एक सनहा दर्ज कराया है।