शिवपुरी नगर: द्वारिकापुरी कॉलोनी में मगरमच्छ से हड़कंप, वन विभाग ने नहीं उठाया फ़ोन तो लोगों ने रेस्क्यू कर CCF ऑफिस छोड़ा
शिवपुरी शहर की पॉश कॉलोनी द्वारकापुरी में शनिवार की रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक मगरमच्छ रात के सन्नाटे के बीच कॉलोनी में दाखिल हो गया। मगरमच्छ को देखकर स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई, और उन्होंने तुरंत वन विभाग के अधिकारियों को सूचित करने का प्रयास किया। पर अधिकारियों ने फोन नहीं उठाया तो लोगों ने खुद ही मगरमच्छ का रिस्क कर ccf ऑफिस पर छोड़ दिया।