अरेराज: नाव हादसे में डूबे युवक का शव नवादा गांव के समीप गंडक नदी से बरामद
थाना क्षेत्र के सरेया गांव गंडक नदी में नाव हादसे के दौरान नदी में डूबे युवक का शव 12 दिन बाद मिला। नवादा गांव समीप गंडक नदी में मछुआरों के द्वारा शव को पानी में उपलाते देखा गया। जिसके बाद परिजन पहुंचे। गोविंदगंज थाना अध्यक्ष राजू कुमार मिश्रा एवं अरेराज अंचल के राजस्व पदाधिकारी विनोद कुमार पांडेय के नेतृत्व में शव की पहचान हुई।