बालोद: सीड ड्रिल तकनीक से लागत घटी, मुनाफा बढ़ा: किसान भूपेश की खेती बनी दूसरे किसानों के लिए मिसाल
Balod, Balod | Jul 6, 2026 बालोद जिले के ग्राम सोंहपुर के किसान भूपेश कुमार साहू ने आधुनिक खेती की तकनीक अपनाकर अपनी खेती की तस्वीर बदल दी है। पहले वे पारंपरिक छिड़काव पद्धति से धान की बुवाई करते थे, लेकिन पिछले चार वर्षों से कृषि विभाग के मार्गदर्शन में सीड ड्रिल मशीन से बुवाई कर रहे हैं। इससे बीज की खपत कम हुई है, मजदूरी का खर्च लगभग खत्म हो गया है और उत्पादन पहले की तुलना में अधिक