नूरसराय: नारी गांव स्थित NH-33 किनारे बंद पड़े होटल में चोरी, गैस सिलेंडर और बैटरी समेत हजारों की संपत्ति ले उड़े चोर
नालंदा जिले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला मंगलवार की सुबह नूरसराय थाना क्षेत्र के नारी गांव स्थित एन एच तेतीस किनारे एक बंद पड़े होटल का है, जहां अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे में चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए हजारों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया।जानकारी के अनुसार, होटल पिछले कई दिनों से बंद था। इसी का फायदा उठाकर चोर होटल