सोरांव थाना क्षेत्र के शेखूपुर गांव बारात से लौट रहे युवक के साथ मार पीट की गई। पीड़ित ने स्थानीय थाने में तहरीर दी गई। होलागढ़ थाना क्षेत्र के मालापुर निवासी राजरूप पुत्र इंद्रजीत मंगलवार को भाइयों के साथ बारात गया था। आरोप है कि वापस लौटते समय शेखपुर सठवा के पास कुछ लोग धारदार हथियार से हमला कर दिए। जिससे विजय सिंह व ज्ञान सिंह व राजरूप को गंभीर चोटे आई ।