दातागंज: दातागंज कोतवाली क्षेत्र के भटौली पेट्रोल पंप के पास कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक व्यक्ति गंभीर घायल
दातागंज कोतवाली क्षेत्र के भटौली पेट्रोल पम्प के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल संजीव कुमार पुत्र नत्थू लाल किसी कार्य से दातागंज आया था। तभी भटौली पेट्रोल पंप के पास एक कार ने संजीव कुमार को टक्कर मार दी। जिससे बह घायल हो गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को बरेली भेजा है।