आरा: आयर थाना के अहिरपुवा में झगड़ा समझौता कराने गए चाचा-भतीजा समेत तीन को पीटकर किया जख्मी
Arrah, Bhojpur | May 4, 2025 आयर थाना क्षेत्र के अहीरपुरवा गांव में दो पक्ष में जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक पक्ष से चाचा और दो भतीजा गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ज़ख्मियों ने बताया कि पूर्व से ही उन लोगों के साथ झगड़ा चल रहा था। आज इस झगड़े को समझौता करने के लिए बुलाय फोन करके और जब हम लोग गए तो हमारे साथ फिर से मारपीट करने लगे।