बरेली: नदीम कुरैशी को दिल्ली में कुरैश कॉन्फ्रेंस की बैठक में किया गया सम्मानित, 'कुरैश भवन' निर्माण पर बनी सहमति
दिल्ली के कनॉट प्लेस में कुरैश कॉन्फ्रेंस की राष्ट्रीय कोर कमेटी बैठक में बरेली के नदीम कुरैशी को कौमी सदर सनोबर अली कुरैशी ने सम्मानित किया। बैठक में इलाज के लिए आने वाले लोगों के ठहराव हेतु दिल्ली में ‘कुरैश भवन’ बनाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ। नदीम ने युवाओं से शिक्षा और राजनीति में सक्रिय भागीदारी की अपील की।