बीना: अंडर ब्रिज के पास स्थित हजरत सैयद कुतुबुद्दीनशाह रहमतुल्ला अलैह की दरगाह पर उर्स मुबारक का आयोजन,कव्वाली का हुआ मुकाबला
Bina, Sagar | Jun 9, 2026 सागर फाटक अंडर ब्रिज के पास स्थित हजरत सैयद कुतुबुद्दीन शाह रहमतुल्ला अलेह की दरगाह पर सोमवार को कौमी एकता का प्रतीक सार्वजनिक उर्स मुबारक का आयोजन किया गया। जिसमें कुरान खानी के अलावा शिवाजी वार्ड से संदली चादर बड़े ही धूमधाम से निकली गई। और शाम के लंगर का आयोजन किया गया। वही रात में कव्वाली का जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला।