जैतहरी: 15 सूत्रीय मांगों को लेकर जीजीपी का हल्ला बोल,एसडीएम कार्यालय पहुंच सौंपा ज्ञापन
जैतहरी में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने 15 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में काजल पुरी मौत प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच, मोजर बेयर कर्मचारियों के बकाया भुगतान, अवैध शराब व रेत उत्खनन पर रोक, लंबित सीमांकन प्रकरणों के निराकरण तथा प्रभावित परिवारों को रोजगार दिलाने सहित विभिन्न मांगें उठाई गईं।