जनता शिवरात्रि महाविद्यालय में दो शिक्षकेत्तर कर्मी रिटायर हो गए। प्राचार्य कक्ष में एक सादे समारोह का आयोजन कर शिक्षकेत्तर कर्मी अनुप वर्मा एवं चमरू सिंह का सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित किया गया। मौके पर प्राचार्य डॉ. एसके पांडेय ने कहा कि इनके बेदाग कार्यकाल की सराहना की और कहा कि सेवा काल में रिटायरमेंट एक सतत् प्रक्रिया है।