मेदिनीनगर (डालटनगंज): CRPF पलामू परिचालन रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक के निर्देश पर लातेहार पुलिस लाइन मे क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन
सीआरपीएफ पलामू परिचालन रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक पंकज कुमार के निर्देश पर लातेहार पुलिस लाइन के मैदान में आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन किया गया। इस प्रतियोगिता में सीआरपीएफ 214 वीं बटालियन की टीम विजेता रही। जबकि 172 वीं बटालियन की टीम उपविजेता रही। विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।