मेदिनीनगर (डालटनगंज): हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर पलामू भाजपा के कई नेताओं ने दी अपनी प्रतिक्रिया
पलामू निवासी सह भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भूल गए थे कि कानून सबसे ऊपर होता है। बुरे काम का बुरा नतीजा तय है इसलिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ यह तो होना ही था। मुख्यमंत्री भूल गए थे कि कानून सबसे ऊपर होता है। पलामू सांसद बीडी राम ने कहा की मुख्यमंत्री पद की गरिमा बनाए रखने में सर्वथा असफल रहे और राज्य की छवि धूमिल करने का कार्य किया।