अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से पिछले माह आयोजित किए गए संगठन सृजन अभियान के तहत राहुल गांधी की ओर से नियुक्त किए गए जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष शिशुपाल सिंह निंबाड़ा मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ पदभार ग्रहण करेंगे । इसे लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय में व्यापक स्तर पर आयोजन की तैयारी की गई हैं ।