गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के रास्ते से परिवहन निगम की ओर से लखनऊ जाने के लिए अब एसी बस की सुविधा बुधवार से मिलने जा रही है। इससे लखनऊ जाने वाले यात्रियों की राह आसान होगी। सात से आठ घंटे के सफर को वह मात्र पांच घंटे में ही पूरा कर सकेंगे। यह बस बुधवार को रेलवे बस स्टेशन से परिवहन निगम के अधिकारियों की ओर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।