नामकुम: चुटिया महादेव मंडा के पास गैस के लिए ग्राहकों की लगी लंबी कतार
Namkum, Ranchi | Apr 3, 2026 चुटिया महादेव मंडा के पास शुक्रवार सुबह करीब दस बजे गैस लेने के लिए ग्राहकों की लंबी कतार लगी हुई है। बताया जा रहा है कि ग्राहक सुबह 3 बजे से लाइन में लगे हुए हैं। लेकिन अब तक गैस एजेंसी गैस लेकर नहीं आई है। वहीं जानकारी यह भी निकल के सामने आ रही है कि गैस बुकिंग होने के 15-20 दिन बाद भी गैस का सिलेंडर नहीं मिल रहा है।