चूरू: रतननगर क्षेत्र में डोडा पोस्त व अफीम तस्करी मामले के दो आरोपियों को रिमांड पर लिया गया, पुलिस ने कोर्ट में किया पेश
Churu, Churu | Aug 24, 2025 चूरू के एनएच-52 रतननगर क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी के मामले में पकड़े गए दो आरोपियों को सदर थाना पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 27 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। सदर थाना पुलिस अब रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ कर तस्करी के नेटवर्क का खुलासा करने का प्रयास करेगी।