चूरू: गांव लम्बोर छोटी के युवक ने खाया जहर, उसकी हालत गंभीर
Churu, Churu | Aug 24, 2025 चूरू जिले की राजगढ़ तहसील के गांव लम्बोर छोटी में एक 35 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे पहले राजगढ़ अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रविवार को गंभीर हालत में चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया। वर्तमान में युवक का आपातकालीन वार्ड में इलाज जारी है।