झांसी: नगर निगम कार्यालय में स्वास्थ्य सिविल कैंप का आयोजन, झांसी मेयर ने फीता काटकर किया उद्घाटन
Jhansi, Jhansi | Dec 2, 2025 नगर निगम ने कर्मचारियों और आम नागरिकों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए मंगलवार को नगर निगम कार्यालय परिसर में एक स्वास्थ्य सिविल कैंप का आयोजन किया। झाँसी के मेयर बिहारी लाल आर्य ने फीता काटकर कैंप का औपचारिक उद्घाटन किया। इस कैंप में नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भी अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया।