जबलपुर: जबलपुर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, पत्रकार वार्ता में दी गई जानकारी
जबलपुर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर उत्साह का माहौल है। 'ब्राह्मण एकता मंच' और 'भगवान परशुराम वंशज' के संयुक्त तत्वावधान में इस वर्ष भी एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। 18 अप्रैल को निकलने वाली इस शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।