ललितपुर: बाईपास हाईवे 44 पर तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर मचा हड़कंप, घटना का वीडियो वायरल, चालक घायल
ललितपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के बाईपास हाईवे 44 पर तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ह्ड़कंप मच गया और जाम की स्थिति पैदा हो गई बताया गया कार चालक को मामूली चोटे आयी है,घटना का वीडियो सामने आया और सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है,जिसमें सड़क पर वाहन खड़े नजर आ रहे हैं, चालक को अस्पताल पहुंचाया गया है।