बालाघाट: घोन्दी के ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार, भूमि विवाद की संयुक्त जांच की मांग
जनपद पंचायत परसवाड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत जगनटोला के ग्राम घोन्दी के ग्रामीणों ने मंगलवार 23 जून को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर भूमि संबंधी विवाद की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जिस भूमि पर वे पिछले 35-40 वर्षों से खेती कर रहे हैं, उसे वन विभाग संरक्षित वन भूमि बताकर खाली कराने की कार्रवाई कर रहा है। ग्रामीणों द्वारा सौंपे गए आवेदन