विदिशा नगर: बेतवा नदी के बढ़ वाले घाट सहित अन्य घाटों पर शहर और आसपास के क्षेत्र से भी श्रद्धालु पहले दिन तर्पण के लिए पहुंचे
गणेश चतुर्दशी के दूसरे दिन श्राद्ध पक्ष जिसे पितृपक्ष भी कहा जाता है वह प्रारंभ हो गए हैं। 16 दिनों तक विदिशा के बेतवा नदी और अन्य स्थानों के घाटों पर श्रद्धालुओं द्वारा विधि विधान से अपने दिवंगत हुए परिजनों और पूर्वजों को श्रद्धा भाव से तर्पण किया जाता है। श्राद्ध करने पर, दान करने पर व्यक्ति को और उनके परिवार को पुण्य का लाभ मिलता है।