विदिशा नगर: बुधवार को पर्युषण पर्व के समापन के मौके पर किलेअन्दर छोटे जैन मंदिर से जल समारोह शहर के मुख्य मार्गों से निकाला गया
बुधवार को पर्यूषण पर्व के समापन के मौके पर किले अंदर स्थित छोटे जैन मंदिर से भव्य चल समारोह का आयोजन किया गया। जो शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए माधवगंज जिनालय पहुंचा। जहां प्रवचन और भगवान के अभिषेक के बाद यह चल समारोह वापस किले अंदर मंदिर में संपन्न हुआ। इस दौरान चल समारोह में पालकी पर विराजमान भगवान की विभिन्न जगहों पर पूजा अर्चना की गई।