डुमरिया: सावन सोय बने ऑल इंडिया हो लैंगुएज कमिटी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष
सावन सोय को आल इंडिया हो लैंगुएज कमिटी का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। अध्यक्ष बनाए जाने पर सावन सोय ने केंद्रीय कमिटी का हार्दिक धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। सावन सोय ने कहा कि उनके नेतृत्व में हो भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल कराने की लड़ाई को धरातलीय स्तर पर जन-जन तक पहुँचाया जाएगा।