मांझी: महुई गांव का संपर्क टूटा, 100 साल पुराना पुल आंशिक रूप से ध्वस्त
Manjhi, Saran | Apr 3, 2026 मांझी प्रखंड के महुई गांव का सड़क संपर्क शुक्रवार के दोपहर करीब 3 बजे बाधित हो गया, जब बोहटा नदी पर बना करीब 100 वर्ष पुराना पुल आंशिक रूप से ध्वस्त हो गया.पुल का एक सिरा गिरने से आवागमन प्रभावित हो गया है और बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है.मांझी और एकमा को जोड़ने वाला यह पुल जर्जर स्थिति में था.घटना के बाद प्रशासन ने चार पहिया वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी.