शिकोहाबाद: हत्या के प्रयास में वांछित दो बदमाशों को खैरगढ़ थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना खैरगढ़ क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई मारपीट और हत्या के प्रयास की घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को बुधवार दोपहर एक बजे क़रीबन गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने सत्यभान पुत्र मायाराम व रामवीर पुत्र माताप्रसाद निवासीगण खैरगढ को उनके ठिकाने से दबोच लिया।