राजस्थान सरकार में जन स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक में डॉ एस एन धौलपुरिया का पचेरी हरियाणा बॉर्डर पर स्वागत-सम्मान किया गया। तंबाकू मुक्त युवा भारत अभियान के राष्ट्रीय नोडल प्रभारी बनने पर डॉ एस एन धौलपुरिया का सम्मान किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर धौलपुरिया ने कहा कि नशा मुक्त भारत बनाना हमारा नैतिक व सामाजिक दायित्व है।