पंचकूला: मौली पुलिस चौकी के नजदीक ऑटो और कार की टक्कर में दो लोग घायल, अस्पताल में करवाया गया भर्ती
मौली से बरवाला जाने वाले मार्ग पर मौली पुलिस चौकी के नजदीक ऑटो और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटो में सवार दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं जिन्हें पुलिस की मदद से एंबुलेंस मंगवा कर बरवाला के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।