मुज़फ्फरनगर: जनपद में भीषण गर्मी का असर, बिजली मशीनरी को ठंडा रखने के लिए लगे कूलर-पंखे, मुज़फ्फरनगर में डेढ़ गुना बढ़ा बिजली लोड
मुज़फ्फरनगर में भीषण गर्मी का असर अब बिजली व्यवस्था पर भी पड़ने लगा है। बढ़ते तापमान और डेढ़ गुना बढ़े लोड के चलते बिजली विभाग अलर्ट हो गया है। विद्युत मशीनरी को ओवरहीटिंग और फॉल्ट से बचाने के लिए 19 में से 9 सब स्टेशनों पर कूलर और पंखे लगाए गए हैं। विभाग का कहना है कि जरूरत पड़ने पर पानी के फव्वारों का भी इस्तेमाल किया जाएगा।