सीतापुर: खगसिया मऊ पर तेज रफ़्तार ऑटो अनियंत्रित होकर खाई में पलटा, मासूम बच्चा समेत चार लोग हुए घायल
जनपद के खगसिया मऊ पर तेज रफ़्तार ऑटो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। सड़क हादसे में मासूम बच्चा समेत चार लोग घायल हो गए बच्चे को जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि काशीराम कॉलोनी के पास मां काली मंदिर आए थे दर्शन करने तभी वापस घर जाते समय अनियंत्रित होकर ऑटो खाई में पलट गया सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए है।